गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने का लिया गया संकल्प

गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने का लिया गया संकल्प

सिमडेगा. झारखंड सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाकरटांड़ प्रखंड स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में सोमवार को एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कार्यालय के सभी कर्मियों एवं समुदाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान जेंडर सीआरपी प्रभा कीड़ों ने उपस्थित सभी कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी. शपथ के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडे ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और आर्थिक स्थिति पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है. जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को नशे से होने वाली हानियों की जानकारी दी जा रही है. कार्यक्रम में विद्याधर महतो,एफटीसी रोशन कांडुलना, कामेश्वर, सामुदायिक समन्वयक गुरुपद, जॉनसन एवं अनीता देवी, सुषमा केरकेट्टा, राजेंद्र मिंज, सफिरा एक्का, अमीषा, अनीता देवी, मैक्सिमा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >