सिमडेगा में पिकअप वैन पलटी, 1 मजदूर की मौत, 6 घायल

सिमडेगा-कुरडेग मुख्य पथ पर पिकअप वैन पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को रिम्स रेफर किया गया है।

सिमडेगा: सिमडेगा-कुरडेग मुख्य पथ पर लंगड़ा टोली के पास शुक्रवार शाम एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है.

नहर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार टाटा की एमसीपीएल कंपनी की ओर से रामरेखा क्षेत्र में नहर निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. इसी कार्य के निरीक्षण के लिए मजदूर पिकअप वैन से कुरडेग गए थे. निरीक्षण के बाद सभी मजदूर वापस रामरेखा लौट रहे थे.

ट्रेलर के कारण अनियंत्रित होकर पलटी वैन

लंगड़ा टोली के समीप सड़क पर एक ट्रेलर के कारण पिकअप वैन अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई. हादसे में सिवान निवासी मजदूर अजीत पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह मजदूर घायल हो गए.

दो गंभीर, रिम्स रेफर

घायलों में चाईबासा निवासी परमानंद और नालंदा निवासी बबन सिंह की हालत गंभीर बताई गई. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया. वहीं अमित कुमार, गोपालगंज निवासी निकुंज जैन समेत अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

ये भी देखें: सिमडेगा: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

ये भी देखें: रात में गश्ती बढ़ाएं, संदिग्धों और तेज रफ्तार बाइकर्स पर रखें नजर : एसपी

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >