बानो (सिमडेगा): बानो पुलिस निरीक्षक कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस निरीक्षक भिखारी राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर महाबुआंग थाना प्रभारी पंकज प्रमाणिक के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने 13 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को रांची से गिरफ्तार किया है.
गुप्त सूचना पर धुर्वा से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निका कुमार लोहरा उर्फ निका तिर्की (37 वर्ष), पिता राम लोहरा उर्फ राम तिर्की, स्थायी निवासी सिम्हातु, थाना महाबुआंग, जिला सिमडेगा के रूप में हुई है. वह वर्तमान में डाहुटोली बालालोंग, थाना नगड़ी, जिला रांची में रह रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर 25 अगस्त 2026 की रात रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया.
ये भी पढ़ें- बाढ़ से 38 किसानों की फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का सत्यापन
2014 से मामले में चल रहा था फरार
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बानो थाना कांड संख्या 08/2014, दिनांक 3 फरवरी 2014, धारा 370, 363(1), 368 भादवि एवं 5 आईटीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. उक्त मामले में वह एसटी-02/18 एवं जीआर-47/14(एस) में लंबे समय से फरार चल रहा था.
फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान
पुलिस निरीक्षक भिखारी राम ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में महाबुआंग पुलिस को यह सफलता मिली. छापामारी दल में पुअनि पंकज प्रमाणिक, पुअनि अनिल कुमार हांसदा, हवलदार दाऊद मुंडु, लाठी चालक जाहुल हक और चौकीदार 5/4 गजेन्द्र राम शामिल थे.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस का ऑपरेशन विश्वास सफल, 128 लोगों को वापस मिले गुम और चोरी के मोबाइल
