सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात भर झूमे लोग

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात भर झूमे लोग

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. इसमें रांची व जमशेदपुर के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि के रूप में विकास साहू व विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्लू अग्रवाल, राजकुमार साहू, बसंत साहू, पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, बानो थाना प्रभारी मानव मयंक, मुखिया जिरेन मड़की, पंसस फुलकेरिया डांग उपस्थित थे. मौके पर झारखंड के मशहूर कलाकार जगदीश बड़ाईक, रत्नी बड़ाइक, कुमार प्रीतम, अनिल मुंडा, गायक गोपाल बरला, सरिता बड़ाइक, बेला, राजमुनी कुमारी, प्रीति बारला, सखी यादव, लालजीत बड़ाइक, डांसर जान्वी, मुस्कान मिष्ठी, रिया, अभय दास गोस्वामी समेत अन्य कालाकारों ने गीत, संगीत व नृत्य से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मुस्कान समेत अन्य डांसरों ने एक से बढ़ कर एक गीत पर आकर्षक नृत्य कर लोगों का खूब मनोरंगन किया. पारंपरिक इंद महोत्सव के मौके पर मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने संरक्षक राजेश अग्रवाल, मनबोध ओहदार, तारकेश्वर सिंह, कुलेश सिंह, नीतिश गोयल, नीरज साव, मनोज सेठिया, आशीष साहू, राजेश साव, रवि सिंह, पारसनाथ बड़ाइक, संतोष बड़ाइक, विश्वनाथ बड़ाइक, रामेश्वर सिंह, देवकुमार सिंह, उपेंद्र साव, अनिल साहू, अध्यक्ष प्रवीण साहू, सचिव सुनील सिंह, उपसचिव प्रमोद साहू, कोषाध्यक्ष अमित साहू, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संजय दुबे, अंकित साव, धर्मवीर सिंह व अनुज कुमार साहू आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >