मनपसंद सामान की बुकिंग करा रहे हैं लोग

धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, दुकानदार दे रहे कई ऑफर

सिमडेगा. धनतेरस व दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. पर्वों को लेकर बाजार सज गये हैं. दुकानदारों ने दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है. साथ ही आकर्षक ऑफर भी दे रहे हैं. धनतेरस व दीपावली को लेकर शहर में गहमागहमी है. हर कोई तैयारी में जुट गया है. ज्वेलरी की दुकानों में लोग जेवरात की बुकिंग करा रहे हैं. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक दुकान, कंप्यूटर, मोबाइल, कपड़े आदि की दुकान समेत अन्य दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है. व्यावसायी अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूर्व से ही बुकिंग की सुविधा दे रहे हैं. प्रत्येक खरीदारी पर छूट दी जा रही है. दुकानदारों को इस वर्ष धनतेरस के बाजार को लेकर काफी उम्मीदें हैं. शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स, बाइक शोरूम, ट्रैक्टर शोरूम, मोबाइल शॉप, ज्वेलरी शॉप, इलेक्ट्रॉनिक दुकान के दुकानदारों ने इस वर्ष धनतेरस की दुकानदारी अच्छी होने की उम्मीद जतायी है. मेन रोड थाना के सामने स्थित जय हिंद ज्वेलर्स में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर दिये जा रहे हैं. धनतेरस व दीपावली को लेकर हॉलमार्क एचयूआइडी सोने, चांदी व डायमंड के गहनों पर मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. संचालक जय सोनी ने बताया कि हॉलमार्क सोने के अलावा डायमंड के भी विशेष संग्रह है. यहां पर शादी के पैकेज की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी. सोने के बढ़ते दामों को देख कर इस बार ग्राहकों के लिए खास हल्के वजन के गहने उपलब्ध हैं. महावीर चौक स्थित माइक्रो कंप्यूटर में लैपटॉप की खरीदारी पर 25 आकर्षक उपहार दिये जाने की घोषणा की गयी है. साथ ही चार हजार रुपये तक का कैशबैक दिया जायेगा. अग्रसेन चौक के निकट स्थित गोपाल जी ज्वेलर्स में विशेष खरीदारी पर कई उपहार दिये जाने की घोषणा की गयी है. सोने चांदी की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज पर 10 से 50 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी. गांधी मैदान स्थित शुभम इंटर प्राइजेज ट्रैक्टर शोरूम में प्रत्येक ट्रैक्टर की खरीदार पर निश्चित उपहार दिये जायेंगे. महावीर चौक स्थित साउंड एंड विजन में धनतेरस व दीपावली पर ग्राहकों के लिए छूट व उपहारों की घोषणा की गयी है. प्रत्येक खरीदारी पर लक्की कूपन व निश्चित उपहार दिये जा रहे हैं. बस स्टैंड के निकट उमा स्टोर में सभी प्रकार के स्टील बर्तन, कुकर आदि सामानों में छूट दी जा रही है. दुकान में सामानों की बुकिंग जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >