ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस के रूट और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

सिमडेगा में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने एनएच-143 पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की है.

मो. इलियास की रिपोर्ट

सिमडेगाः ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की.

25 अगस्त को बाइक रैली, 26 को निकलेगा पैदल जुलूस

बैठक में बताया गया कि 25 अगस्त को बाइक रैली निकाली जायेगी. रैली सिमडेगा कॉलेज मोड़ से शुरू होकर केलाघाट रोड होते हुए केलाघाट तक जायेगी और फिर वापस लौटेगी. वहीं 26 अगस्त को सुबह आठ बजे रजा मस्जिद से पैदल जुलूस निकलेगा. जुलूस राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए महावीर चौक और झूलन सिंह चौक से गुजरेगा और वापस रजा मस्जिद पहुंचकर समाप्त होगा. रात में मस्जिद परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 8 साल से तैयार आईटीआई भवन में अब तक शुरू नहीं हुई पढ़ाई

तय समय में जुलूस समाप्त करने का निर्देश

उपायुक्त कंचन सिंह ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि एनएच-143 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसे लंबे समय तक जाम या बाधित नहीं किया जा सकता. इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है. उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्धारित समय पर जुलूस निकालने और तय समय सीमा के भीतर इसे समाप्त करने की अपील की.

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जुलूस के दौरान एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती करने तथा अग्निशमन विभाग को फायर ब्रिगेड की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों और आम लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की.

बैठक में शामिल हुए कई अधिकारी

बैठक में उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद, अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, उप निदेशक जनसंपर्क, सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद थे. इसके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि मो. समी आलम, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा नहीं करने की अपील

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने सोशल मीडिया को लेकर लोगों को विशेष रूप से सचेत किया. उन्होंने कहा कि व्हाट्सऐप ग्रुप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करें. उन्होंने कहा कि कई बार दूसरे स्थानों के पुराने वीडियो को गलत संदर्भ देकर प्रसारित किया जाता है. ऐसे फेक वीडियो से लोग सावधान रहें. उन्होंने समूह संचालकों को ऐसी फोटो, खबर या वीडियो सामने आने पर तत्काल डिलीट करने तथा किसी भी संदिग्ध सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >