योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : जिलाध्यक्ष

टुकूपानी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

टुकूपानी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

सिमडेगा.

टुकूपानी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडूलना ने कहा कि सरकार झारखंड के अमर वीर शहीद और महान क्रांतिकारी के सपने को साकार करने वाले राज्य के सतत विकास की ओर ले जाने काम कर रही है. झारखंड को विकसित राज्य के समकक्ष ले जाने के क्रम में गांव, जल, जंगल, जमीन और संस्कृति पर भी ध्यान दिया जा रहा है. शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजना से लाभान्वित किया जा रहा है. कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव मो शफीक खान, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, झामुमो जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज, झामुमो जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश टोप्पो के अलावा अन्य लोगों ने भी सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया. मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया. मौके पर प्रखंड व पंचायत के झामुमो पदधारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

कोलेबिरा.

प्रखंड के बरसलोया पंचायत सचिवालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कर्मी व 20 सूत्री सदस्य फिरोज अली ने किया. मौके पर केंद्रीय सदस्य सह 20 सूत्री सदस्य फिरोज अली ने कहा कि कार्यक्रम में लाभुकों को लाभान्वित किया जाता है. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह 20 सूत्री सदस्य फिरोज अली पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओस्कार डांग, प्रकाश बागे, जस्टिन डांग, एल्वीन समद समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >