अज्ञात वाहन के धक्के से एक की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा. सिमडेगा-रांची मुख्य पथ फरसाबेड़ा में अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार फरसाबेड़ा निवासी निराला प्रताप रविवार की देर रात मुख्य पथ पर फरसाबेड़ा के पास सड़क पर घूम रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. सोमवार के अहले सुबह जब लोगों ने शव को सड़क पर पड़ा हुआ देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >