सिमेडगा में ओड़गा पुलिस ने बरामद किए चार गुम मोबाइल मालिकों को सौंपे

ओड़गा ओपी पुलिस ने चार लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए हैं. मोबाइल पाकर मालिकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया.

कार्तिक द्विवेदी की रिपोर्ट

जलडेगा (सिमडेगा): ओड़गा ओपी पुलिस ने सनहा दर्ज कराने वाले चार लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिये. बरामद मोबाइल ओड़गा निवासी संतोष कुमार साहू, महेश्वर महतो, बरसोल निवासी विश्वनाथ चांदु और ओड़गा सारूबहार निवासी रमेश बड़ाइक के थे. मोबाइल वापस मिलने पर सभी ने खुशी जताते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.

मोबाइल गुम होने पर तुरंत सनहा दर्ज कराने की अपील

ओपी प्रभारी मुर्ताज अंसारी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल थाना में सनहा दर्ज करायें. उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत दर्ज होने से पुलिस को मोबाइल की तलाश और बरामदगी में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें -सुब्रतो कप के राष्ट्रीय फाइनल में पहुंचीं गुमला की बेटियां, 27 अगस्त को मिजोरम से होगा मुकाबला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >