सिमडेगा. गांधी जयंती पर पाकरटांड़ में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मुकाबले में एनके ब्रदर्स कोबांग की टीम ने डोभापानी को 1-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी. अतिथियों ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी है. सिमडेगा की धरती देश को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देती आयी है. खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और युवाओं को सही दिशा देने का साधन है. नशामुक्त व अनुशासित समाज का निर्माण खेल से ही संभव है. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा की हमेशा से कोशिश रही है कि गांव-गांव में हॉकी की परंपरा और मजबूत बने. खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी. मौके पर जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो, प्रमुख रजत लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, जिला विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड प्रभारी एजाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, लुसियन मिंज, प्रतिमा कुजूर, शोभेन तिग्गा, सुचिता तिर्की, सजदा खातून, संगीता लकड़ा, अमला देवी, मंटू सिंह, मुखिया दामोदर बिनझिया, इम्तियाज हुसैन, विजय किंडो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।