नये कृपादान जीवन को सुंदर और सार्थक बनाता है : बिशप विंसेंट

नये कृपादान जीवन को सुंदर और सार्थक बनाता है : बिशप विंसेंट

वरीय संवाददाता

सिमडेगा. सिमडेगा धर्मप्रांत के संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में शुक्रवार को पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया. पवित्र मिस्सा अनुष्ठान में 241 युवक-युवतियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया. पवित्र मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य रूप से सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप स्वामी विंसेंट बारवा, भीजी फादर राजेश, फादर शैलेश, सामटोली पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे और सहयोगी फादर उपस्थित रहे. सभी ने संयुक्त रूप से मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया.

पवित्र आत्मा आपको सब कुछ सिखायेगी.

बिशप विंसेंट बारवा ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर की कृपा आपके जीवन में पुत्र पायेंगे. पवित्र आत्मा आपको सब कुछ सिखायेगी. जैसे येसु ने कहा था. इसलिए बार-बार पवित्र आत्मा को अपने जीवन में बुलाकर जीवन का निर्माण और पुनर्निर्माण करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आप समाज और कलीसिया में आशा, विश्वास और प्रेम के जीवित साक्षी बन जायेंगे और सुसमाचार की घोषणा कर सकेंगे. हममें से हरेक को ईश्वरीय कृपा दानों की हर समय जरूरत है.

बिशप ने कहा कि पवित्र परमप्रसाद के माध्यम से आप मां मरियम द्वारा अपने जीवन को नया बना सकेंगे. येसु ख्रीस्त के स्वभाव को अपनाते हुए दया, क्षमा और प्रेम का जीवन जीते हुए ईश्वरीय प्यार और आनंद का अनुभव कर सकेंगे. इस तरह आप येसु ख्रीस्त के समान ज्ञान और उम्र में बढ़ते जायेंगे

गीत संचालन संत अन्ना बीके युवतियों ने सुंदर भक्तिमय गीतों के द्वारा किया जिसकी अगुवाई फादर डोमिनिक डांग कर रहे थे. पवित्र धर्मविधि को संपन्न करने में कैथोलिक सभा, प्रचारक, महिला संघ और युवा संघ ने अपनी भूमिका निभायी. सिस्टरगण और ब्रदर ने भी सहभागिता कर दृढ़ीकरण संस्कार संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >