डोम समाज कल्याण संघ ने मनाया करमा मिलन समारोह

डोम समाज कल्याण संघ ने केंदुटोली में भव्य करमा मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान समाज की संस्कृति को संरक्षित रखने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

प्रतिनिधि, कुरडेग. डोम समाज कल्याण संघ की ओर से शनिवार को केंदुटोली में करमा मिलन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम तथा विशिष्ट अतिथि जशपुर, छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष गंगा राम और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रावती देवी उपस्थित थीं. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वागत भाषण दुखु नायक ने किया. पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

नृत्य-संगीत से सजी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

करमा मिलन समारोह में सिमडेगा जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया. कई कलाकारों ने गायन की प्रस्तुति भी दी. मुख्य अतिथि कमलेश राम ने कहा कि समाज की संस्कृति को बचाकर रखना है और बच्चों को हिंदू रीति-रिवाजों से परिचित कराना है. सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र राम ने समाज को बिखरने नहीं देने की अपील की.

चंद्रावती देवी ने कहा कि शिक्षा समाज की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. शिक्षा के बिना समाज को बचा पाना मुश्किल है. समाज को आगे बढ़ाने में शिक्षा का विशेष योगदान है. प्रखंड अध्यक्ष सुरजन नायक ने अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन राम नायक, सुनील कुमार, रातू डोम, लीलम्बर नायक, बलभद्र नायक, केश्वर नायक, मनोज नायक, बीरबल नायक, देवानंद नायक, सिकंदर नायक, तिलक राम, गजेन्द्र नायक सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीत कुमार जायसवाल

पिछले 16 सालो से प्रभात खबर से जुडा हुं अभी भी कार्य कर रहा हुं

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >