करमापानी में पारा शिक्षक की हत्या

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

जलडेगा.

प्रखंड के करमापानी बागेटोली निवासी उत्क्रमित प्राथमिक अभियान विद्यालय करमापानी बागेटोली के पारा शिक्षक तुरलेन लुगून (45 वर्ष) शनिवार रात हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा करमापानी कुरकुरा रास्ते में शव को देखा गया. मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी. घटना की सूचना थाना प्रभारी जलडेगा शशि शंकर सिंह को दी गयी. थाना प्रभारी सूचना मिलते पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने बताया कि रात 11-12 बजे के करीब भतीजा द्वारा फोन कर पर्व के मौके पर दारू पीने के बुलाया गया था. परंतु रात को जाने के बाद घर वापस नहीं लौटे. सुबह घर से एक किलोमीटर दूर करमापानी कुरकुरा रास्ते में शव पड़ा मिला. घटना के बाद से मृतक का भतीजा फरार है. हत्या की घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द फरार भतीजा को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >