मोटर दुरुस्त, आज से होगी पेयजल आपूर्ति

पॉलीग्राफ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बना पंप हाउस का मोटर चार दिन पूर्व जल गया था, जिसके कारण कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप थी.

कोलेबिरा : पॉलीग्राफ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बना पंप हाउस का मोटर चार दिन पूर्व जल गया था, जिसके कारण कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप थी. बुधवार को स्थानीय युवकों द्वारा एक पुराने मोटर को दुरुस्त करके पंप हाउस में लगाया गया.

पंप हाउस के ऑपरेटर बंधन उरांव ने बताया कि जल उपभोक्ता समिति के पास एक पुराना मोटर था, जो चालू हालत में था, जिसे लगाया गया है. स्थानीय युवकों के सहयोग से बुधवार को सफलतापूर्वक पंप हाउस में मोटर लगा दिया गया है. गुरुवार की सुबह से पेयजल आपूर्ति शुरू की जायेगी

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >