सिमडेगा में ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ अभियान: मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर लोगों को किया गया जागरूक

सिमडेगा पुलिस ने मोर पुलिस मोय पुलिस अभियान के तहत साइबर अपराध, मानव तस्करी और सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। जानें पूरी जानकारी.

सिमडेगा : कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में एक सप्ताह तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं सहित स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता रही.

अभियान के दौरान मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता

अभियान के दौरान मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला उत्पीड़न, बाल संरक्षण और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा सामाजिक कुप्रथा की सूचना तत्काल निकटतम थाना को देने की अपील की.

डायन प्रथा के खिलाफ विशेष अभियान

डायन प्रथा के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बताया गया कि किसी महिला या व्यक्ति को डायन बताकर प्रताड़ित करना, सामाजिक बहिष्कार करना या हिंसा करना कानूनन अपराध है. लोगों से अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गयी. विद्यालय व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. युवाओं की समितियां गठित कर उन्हें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया. साइबर ठगी से बचाव के लिए एनसीआरपी पोर्टल व हेल्पलाइन 1930 तथा आपात स्थिति में डायल-112 की जानकारी दी गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >