नाबालिग की आत्महत्या मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सिमडेगा में नाबालिग लड़की को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

सिमडेगा. नाबालिग लड़की को कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में कुरडेग पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डीएसपी मुख्यालय रनवीर सिंह ने बताया कि 24 मार्च को एक व्यक्ति ने कुरडेग थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण नाबालिग ने आत्महत्या कर ली. आवेदन के आधार पर कुरडेग थाना मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया.

अनुसंधान के दौरान पुलिस के सामने यह बात आई कि मामला आरोपी और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था. मामला दर्ज होने के बाद से नामजद आरोपी लगातार फरार चल रहा था.

पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर 29 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरेंद्र यादव (26 वर्ष) मकरीबंधा, करडेगा ओपी , जशपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को 30 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >