बानो. महाशिवरात्रि को लेकर केतुंगाधाम में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप देने के उद्देश्य से केतुंगा न्यास समिति की बैठक हुई. इसमें 14 से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया. महोत्सव की शुरुआत 14 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगी. इसी दिन प्रदोष व्रत अधिवास के साथ क्षेत्रीय मेले का उद्घाटन किया जायेगा. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व पर सुबह से ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे. इस दिन अखंड नाम यज्ञ, चतुर्दश लिंग पूजा, काशी विश्वनाथ दर्शन और वैद्यनाथ जयंती सहित चारों प्रहर की विशेष पूजा संपन्न होगी. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 16 फरवरी को अखंड नाम यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, प्रकाश, सफाई और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है. समिति ने प्रशासनिक सहयोग से भीड़ व यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है. न्यास समिति ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गयी है.
केतुंगाधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव 14 फरवरी से
केतुंगाधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव 14 फरवरी से
