विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला है बजट:रवि गुप्ता

केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया.

सिमडेगा. केंद्रीय आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, बल्कि उन सभी ताकतों को भी करारा जवाब है जो वर्षों से विकास के नाम पर जनता को गुमराह करती रही हैं. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट दूरदर्शिता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित का स्पष्ट रोडमैप है.कहा कि कांग्रेस शासन में बजट केवल घोषणाओं और घोटालों तक सीमित रहता था, जबकि आज का बजट नतीजे देने वाला और ज़मीन पर दिखने वाला है. बजट में बुनियादी ढांचा, रेलवे, सड़क, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और औद्योगिक विकास पर भारी निवेश कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भाजपा सरकार देश को केवल चलाना नहीं, बल्कि तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहती है. इससे न सिर्फ आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.रवि गुप्ता ने कहा कि यह बजट सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को मजबूत करता है.भाजपा नेता तुलसी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट ऐतिहासिक बजट है. यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ करता यह बजट युवा, किसान, श्रमिक एवं उद्योग केंद्रित होने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को पूरा करने वाला दूरगामी एवं विकासोन्मुख बजट है.तूफान क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह बजट देश को विकास की ओर ले जाने वाला बजट है. इस बजट से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा. साथ अन्य क्षेत्रों में इससे लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >