लाथारकोचा ओड़गा ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का खिताब

जलडेगा के ओड़गा मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में लाथारकोचा ओड़गा ने सारुबहार को हराकर खिताब अपने नाम किया। विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी ने पुरस्कार बांटे।

जलडेगा. प्रखंड के ओड़गा बाजार टांड़ मैदान में ऑटोनोमस पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया. मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. फाइनल मुकाबला लाथारकोचा ओड़गा और सारुबहार के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबले में लाथारकोचा ओड़गा ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम लाथारकोचा ओड़गा को 27 हजार रुपये, उपविजेता सारुबहार को 18 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रही रेलवे स्टेशन ओड़गा की टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर तथा अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर की. विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में हॉकी के प्रति विशेष उत्साह है. ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं. इस अवसर पर सुशील खड़िया, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, राजेश कोंगड़ी, सुशील जड़िया, सुजान मुंडा, मुकुट समाज, दीपक कुमार महतो, नीरज जोजो, सचिन नेल्सन जोजो, रवि गोप, संजय कुल्ला, असीम जोजो आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >