जमीन पर कब्जा, फर्जी वंशावली और पट्टा सुधार... सिमडेगा जनता दरबार में पहुंचीं कई फरियादें

सिमडेगा समाहरणालय में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने जमीन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जैसे अवैध कब्जे, पट्टे में सुधार और फर्जी वंशावली के आधार पर दावों की समस्याएं रखीं. संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो ने समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं.

उन्होंने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर समस्या की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए अग्रसारित किया. जमीन को प्रतिबंध सूची से हटाने, निजी जमीन पर अवैध मकान निर्माण रोकने, पट्टा सुधार, खतियानी एवं पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा तथा गलत वंशावली के आधार पर दावा किए जाने से संबंधित आवेदन जमा किये गये.

अपर समाहर्ता ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा. मौके पर अंचलाधिकारी, सदर सिमडेगा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >