मालसड़ा में हवन-पूजन के साथ नामयज्ञ संपन्न, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा खंडानिशान

मालसड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नामयज्ञ का समापन महाआरती व हवन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नामयज्ञ के समापन पर हुई महाआरती, श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

बोलबा, सिमडेगा : बोलबा प्रखंड के मालसड़ा खंडानिशान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नामयज्ञ का शनिवार को धार्मिक और भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ. समापन अवसर पर महाआरती के साथ विधिवत हवन-पूजन किया गया.

श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. हवन-पूजन के दौरान विश्व शांति, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गयी. इससे पूर्व नामयज्ञ और अखंड हरिकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गयी. इस दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आये.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति, वनदुर्गा पूजा समिति और स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद और प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >