कोलेबिरा में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, प्रवीण कुमार बने अध्यक्ष

कोलेबिरा में दुर्गा पूजा को लेकर जय भवानी संघ ने बैठक की। इस वर्ष पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

कोलेबिरा, सिमडेगा : कोलेबिरा थाना मोड़ स्थित धर्मशाला परिसर में विद्या चंद प्रसाद की अध्यक्षता में श्री दुर्गा पूजा समिति जय भवानी संघ की बैठक हुई. इसमें पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.

प्रवीण कुमार बने अध्यक्ष

बैठक में पूजा समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार को अध्यक्ष, गोपाल कुमार को सचिव और सुजल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए प्रसाद वितरण कमेटी का भी गठन किया गया.

महाअष्टमी की रात रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें झारखंड के प्रमुख नागपुरी कलाकार शामिल होंगे. बैठक में पूजा पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण, भीड़ नियंत्रण और पंडाल सुरक्षा के लिए प्रभारियों का भी चयन किया गया.

थाना परिसर होते हुए निकलेगी शोभायात्रा

विजयादशमी के दिन शोभायात्रा पंडाल परिसर से शुरू होकर सबसे पहले कोलेबिरा थाना परिसर पहुंचेगी. इसके बाद साहू बस्ती, पुराना बाजार रोड और मार्केट कॉम्प्लेक्स होते हुए थाना तालाब पहुंचेगी, जहां मूर्ति विसर्जन किया जायेगा.

बैठक में धनंजय प्रसाद, शिवलाल प्रसाद, कुंज बिहारी प्रसाद, राजेश प्रसाद, विवेक कुमार, सुधीर कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार और आशीष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >