बानो (सिमडेगा): ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बानो में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने इस्लामी नारे लगाते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की.
जुलूस गौसिया मस्जिद से शुरू होकर रेलवे स्टेशन रोड होते हुए बिरसा चौक पहुंचा. इसके बाद जुलूस ऊपर चौक तक गया और फिर आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वापस मस्जिद पहुंचा. जुलूस में शामिल लोग धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे. ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस का ऑपरेशन विश्वास सफल, 128 लोगों को वापस मिले गुम और चोरी के मोबाइल
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बानो पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. पुलिस द्वारा जुलूस के मार्ग और विभिन्न स्थानों पर बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रही.
ये भी पढ़ें- MDM बनाने के दौरान गर्म दाल से झुलसी रसोइया, इलाज के लिए विभाग से मदद की गुहार
