मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

बानो स्थित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.

बानो. बानो स्थित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. जिसमें स्कूल के व्याख्याता ऋचा हेंब्रम ने सभी महिलाओं को एकजुट होकर समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों से हरेक क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. ट्यूटर आईवी सुप्रभा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निरन्तर सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिलाएं निरन्तर आगे बढ़ रही हैं. आप सभी लक्ष्य केंदित कर आगे बढ़ें. अंकिता मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में शक्ति और अपार क्षमता होती है, जो पूरे राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में एक नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं. झारखंड की बेटियां भी पूरे देश में अपने राज्य का नाम रोशन कर रही हैं. वंदना धनवार ने कहा कि बेटियां ओस की बूंद जैसी होती है. आज देश को मजबूत करने में पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी समान रूप से भाग ले रही हैं. कार्यक्रम में वार्डन माटिल्डा तिर्की, एकेडमिक इंचार्ज अल्बीना टोपनो, व्याख्याता अमृता लवली जोजो, रविन्द्र वर्मा , ट्यूटर खुशबू कुमारी, सरिता कैथा, मटिल्दा तिर्की सहित सभी छात्राएं मौजूद थीं. मंच संचालन जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा आरती कुमारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >