तीन चरण में लैब टेक्नीशियन को ड्यूटी देने का निर्देश

तीन चरण में लैब टेक्नीशियन को ड्यूटी देने का निर्देश

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में ट्रू-नेट मशीन से हो रही जांच की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह ट्रु-नेट लैब नोडल पदाधिकारी बुका उरांव, जिला नियंत्रण कक्ष पदाधिकारी मो शहजाद परवेज मुख्य रूप से उपस्थित थे. उपायुक्त ने ट्रूनेट मशीन की कार्य क्षमता की जानकारी ली.

बताया गया कि गुरुवार को ट्रूनेट मशीन से 32 सैंपल की जांच की गयी है. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी. कहा कि जब एक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने में मात्र 110 मिनट लगता है, तो इतनी कम जांच क्यों हाे रही है. इतनी कम जांच का क्या औचित्य है. सिमडेगा जिला में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा हो गयी है. उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता नहीं बरतें. उपायुक्त ने कहा कि एक दिन में 72 जांच हो सकती है.

तीन चरण में आठ-आठ घंटे की लैब टेक्नीशियन को ड्यूटी बांट दें. ट्रूनेट पदाधिकारी ने बताया कि हमारे यहां दो लैब टेक्नीशियन हैं, जिस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को तीन लैब टेक्नीशियन प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन से कहा कि आप प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें. दिन के 10 से रात दस बजे तक की प्रतिदिन की जांच रिपोर्ट मुझे दें. साथ ही जिस सैंपल की जांच करानी है, उसकी सूची जिला नियंत्रण कक्ष पदाधिकारी मो शहजाद परवेज को समर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >