सिमडेगा. बानो पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया. बानो थाना क्षेत्र के हाटिंग होड़े के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.
हादसे में बाइक सवार युवक घायल होकर सड़क पर पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना का गश्ती दल तत्काल मौके पर पहुंचा. पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए घायल युवक को सुरक्षित तरीके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बानो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया.
घायल युवक की पहचान रोहित तोपनो (करीब 25 वर्ष), पिता जीवन तोपनो, निवासी आनंदपुर होनतोपा, थाना आनंदपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई है. पुलिस की तत्परता के कारण घायल युवक को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी.
ये भी पढ़ें: गो तस्करी का ‘मनी ट्रेल’ खुला, बैंक खाते तक पहुंची पुलिस, गिरफ्तार हुआ पूर्व CSC संचालक
ये भी पढ़ें: कांवरियों की सेवा में जुटा सिमडेगा, मेडिकल कैंप में किया गया खास इंतजाम
