नि:शुल्क दाल-भात केंद्र का उदघाटन

नि:शुल्क दाल-भात केंद्र का उदघाटन

सिमडेगा. जिले के सुदूरवर्ती गांवों से प्रतिदिन सब्जी व कृषि उत्पाद बेचने शहर आने वाले किसानों और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कंचन सिंह ने गुरुवार को डेली मार्केट स्थित भारत वेजिटेबल कंपनी के प्रांगण में मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का उद्घाटन किया. मौके पर समाजसेवी भरत प्रसाद द्वारा उपायुक्त समेत सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि जिले के ग्रामीण किसान अपनी आजीविका के लिए रोजाना डेली मार्केट आते हैं, लेकिन उनके लिए सुलभ व किफायती भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं थी. मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र के शुरू होने से किसानों व ग्रामीणों को राहत मिलेगी. यह केंद्र उनके स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. बताया गया कि सिमडेगा के दूर-दराज गांवों से आने वाले किसान सुबह से देर शाम तक बाजार में रहते हैं. ऐसे में भोजन की समस्या को देखते हुए समाजसेवी भरत प्रसाद के सहयोग से इस दाल-भात केंद्र की स्थापना की गयी है. केंद्र का संचालन समाजसेवी भारत प्रसाद द्वारा किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यहां किसानों व ग्रामीणों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि कोई भी भूखा न रहे. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सिमडेगा द्वारा टाना भगत समुदाय के लोगों को वस्त्र आदि का वितरण भी किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत ए खोटरे, समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, अंचलाधिकारी मो इम्तियाज अहमद मुंबाई से आये सुनील शिवाजी नर्वदे समेत अन्य लोग उपस्थित थे. मौके पर एसपी द्वारा उक्त परिसर में ही वृद्धा आश्रम कार्यालय का उदघाटन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >