कोलेबिरा में फुटबॉल का रोमांच शुरू, हेमंत बागे स्मृति टूर्नामेंट में सोदे एफसी ने दर्ज की जीत

कोलेबिरा स्टेडियम में स्वर्गीय हेमंत बागे स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सोदे टीम ने बसिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई अपनी जगह।

कोलेबिरा: कोलेबिरा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्गीय हेमंत बागे स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मुकाबला जीडीएस बसिया और फुटबॉल क्लब सोदे के बीच खेला गया, जिसमें सोदे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बसिया को 2-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौजूद थे. मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. खेल से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है.

कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेल भावना बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है.

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पांच अगस्त को खेला जायेगा. मौके पर पंकज सिंह, संदीप कुमार नायक, सुजीत सिंह, भीम सिंह, सुबोध प्रसाद, आकाश डुंगडुंग, रूपेश कुमार, शशिकांत टेटे, संदीप डुंगडुंग, अनमोल केरकेट्टा, अर्जुन प्रधान, प्रताप कुमार, किशन लोहरा, नैतिक कुल्लू, सोनू मिलवार, रोस्टेर डुंगडुंग, गोपाल कुमार, दुर्गेश कुमार, गुप्त चरण सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >