पेंशनर भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पेंशनरों की हुई स्वास्थ्य जांच

सदर अस्पताल ने पेंशनर भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस दौरान 67 पेंशनरों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं. पेंशनरों को नियमित स्वास्थ्य जांच और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी गई.

सिमडेगा. पेंशनर भवन में जिला पेंशनर समाज के अनुरोध पर सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस दौरान पेंशनरों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां दी गयीं.

शिविर का उद्घाटन समाज के अध्यक्ष इग्नेश तिर्की, सचिव राम कैलाश राम, रामबिलास शर्मा, देवेंद्र प्रसाद तिवारी, हेमलता कुमारी एवं रोसालिया कुल्लू ने दीप प्रज्वलित कर किया. मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर में 67 पेंशनरों के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हेमलता कुमारी, अंकित प्रसाद, आलोक अमित लकड़ा, धीरज नारायण सिंह एवं ओम कुमार आदि ने पेंशनरों की स्वास्थ्य जांच की. इस मौके पर समाज के अध्यक्ष इग्नेश तिर्की ने सभी पेंशनरों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने एवं उचित खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी.

कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री विमला प्रधान के असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त की गयी. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >