सिमडेगा में गणेशोत्सव की धूम, पंडाल निर्माण अंतिम चरण में, कोलकाता से आए मूर्तिकारों ने बनाई प्रतिमाएं

सिमडेगा में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हैं. शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल और प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं. जानें पूरी खबर.

तरुण की रिपोर्ट

सिमडेगा. गणेशोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. भगवान गणेश के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडालों के निर्माण और सजावट का काम चल रहा है. कई जगहों पर पंडाल निर्माण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है.

14 सितंबर को होगी गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी. इस अवसर पर शहर के रामजानकी मंदिर, नीचे बाजार, कुंजनगर, डिपाटोली, सलडेगा देवी गुड़ी मंदिर, भवानी कॉलोनी, सोनार टोली, श्याम पथ गली, नगर भवन, प्रिंस चौक, ठाकुर टोली समेत अन्य स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी.

भव्य प्रतिमाएं और आकर्षक पंडाल

पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष तैयारी कर रही हैं. इसके साथ ही विभिन्न समितियों की ओर से भगवान गणेश की भव्य और आकर्षक प्रतिमाएं भी तैयार कराई जा रही हैं. बताया गया कि कुछ प्रतिमाओं का निर्माण कलकत्ता से आए मूर्तिकारों ने किया है. वहीं, कुछ पूजा समितियों की ओर से ओडिशा समेत अन्य स्थानों से भी भगवान गणेश की प्रतिमाएं वाहनों के माध्यम से सिमडेगा लाई जा रही हैं. प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालुओं और पूजा समितियों के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Simdega: पाकरटांड़ में हॉकी टूर्नामेंट का रोमांच, मोसेटोली ने डोभापानी को 1-0 से हराकर जीता खिताब

बच्चों में भी उत्साह

गणेशोत्सव को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है. पूजा समितियां प्रतिमा स्थापना से लेकर पंडाल की सजावट तक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. कई पूजा पंडालों में गणेश चतुर्थी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए समितियों की ओर से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

धार्मिक माहौल के साथ उत्सव का रंग

गणेशोत्सव को लेकर शहर में अभी से धार्मिक माहौल के साथ उत्सव का रंग दिखाई देने लगा है. पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में जुटी हैं. पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तरुण श्रीवास्तव

तरुण श्रीवास्तव सिमडेगा डेटलाइन से 15 वर्षों स प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. स्वास्थ्य व राजनीतिक क्षेत्रों की रिपोर्ट में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >