सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड मैदान में पांचवां डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन 21 अगस्त को दिन के एक बजे किया जायेगा. टूर्नामेंट का उदघाटन उपायुक्त कंचन सिंह द्वारा किया जायेगा. उद्घाटन मैच पीके ब्रदर्स खलारी बनाम टीएफसी सिमडेगा के बीच खेला जायेगा.
वहीं दूसरा मुकाबला अफजल एफसी खैरनटोली बनाम साइक्लोन एफसी रांची के बीच होगा.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कंचन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि शमी आलम और रावेल लकड़ा उपस्थित रहेंगे.
आयोजन समिति द्वारा गुरूवार को उपायुक्त से मिल कर उन्हें आमंत्रण दिया गया. समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों की टीमें भी भाग ले रही हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड की ड्रीम रोड प्रोजेक्ट्स पर केंद्र का बुलडोजर: हजारीबाग-बगोदर समेत कई बड़ी सड़कें रिजेक्ट
ये भी पढ़ें: 36 साल पुरानी वसूली पर झारखंड हाईकोर्ट का ब्रेक: सरकार को झटका, सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत
