सिमडेगा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 115 अमानक उत्पाद दुकानों से हटवाये

सिमडेगा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. कई दुकानों से अमानक उत्पाद हटाए गए और सख्त निर्देश दिए गए.

सिमडेगा. मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई खाद्य एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की.

यह अभियान एफएसएसएआई के दिशा-निर्देश और राज्य सरकार के आदेश के तहत चलाया गया. इस दौरान भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा चिन्हित 115 उत्पादों की जांच की गयी और संबंधित भंडार दुकानों से हटवाया गया.

कई प्रतिष्ठानों में गैर-मानक ऊर्जा पेय भी पाया गया, जिसे बिक्री से हटाने का निर्देश दिया गया. टीम ने प्रदीप ख्वाला, श्री बालाजी इंटरप्राइजेज और असार स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की. विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी और उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >