खेती-किसानी को मिलेगा नया सहारा, विकास को मिलेगी रफ्तार

सिमडेगा उपायुक्त ने कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आत्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, एग्री क्लीनिक योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (कृषोन्नति योजना) की जिला संचालन समिति की बैठक हुई. बैठक में कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रस्तावित एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई.

किसानों को बेहतर अवसर और सुविधाएं

उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वास्तविक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का उद्देश्य किसानों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराकर कृषि क्षेत्र के विकास को गति देना है.

पदाधिकारियों को मिली दिशा-निर्देशों

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं वित्तीय नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, निर्धारित प्रक्रिया का पालन और उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी देखें: कृषकों को डिजल उपलब्ध कराने की मांग

ये भी देखें: आयुक्त ने सिमडेगा में विकास योजनाओं का लिया जायजा

योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित की जायेगी

उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा योजनाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >