कुम्हार समाज का होली मिलन समारोह, शिक्षा व सामाजिक सुधार पर जोर

कुम्हार समाज द्वारा रविवार को सलडेगा टोंगरी टोली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि

सिमडेगा. कुम्हार समाज द्वारा रविवार को सलडेगा टोंगरी टोली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं जिला कुम्हार समाज के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि खूंटी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. दहेज प्रथा पर रोक लगाने, शादी-विवाह में अनावश्यक खर्च कम करने तथा उपहार की परंपरा को बढ़ावा देने की बातें कही. अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज को कुरीतियों से मुक्त करने पर जोर दिया. संबोधन के बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. नागपुरी फगुआ गीतों पर महिला-पुरुषों ने जमकर उत्साह दिखाया और झूमते नजर आए. कार्यक्रम का संचालन सचिव सुबोध महतो एवं मीडिया प्रभारी अधिवक्ता कमल महतो ने किया. मौके पर परमानंद महतो, निर्मल महतो, अध्यक्ष रमेश महतो, कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो, रामचरण महतो, कृष्णा महतो, अधिवक्ता पंकज कुमार महतो, भरोसा महतो, दीपक महतो, अरुण महतो, सुभाष महतो सहित कई लोग उपस्थित थे. मीडिया प्रभारी कमल महतो ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक सुधार के उद्देश्य से ऐसे आयोजन आगे भी किए जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >