हाथी ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त किया

झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात

जलडेगा. टिनगिना पंचायत के ढोड़ीबहार गांव में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने संदीप लोहरा का घर क्षतिग्रस्त कर अनाज खा गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात्रि लगभग दो बजे हाथी गांव पहुंचा और संदीप लोहरा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना पर शनिवार को पंचायत के मुखिया कल्याण गुड़िया एवं वन विभाग की टीम ढोड़ीबहार गांव पहुंची. नुकसान का आकलन किया. संदीप लोहरा ने वन विभाग से मदद की गुहार लगायी. बताया कि घर के क्षतिग्रस्त होने से 15 से 20 हजार रुपये की क्षति हुई है. इसी क्रम में हाथी ने टाटी नवाटोली में चंपा समद तथा टाटी कंडुलना टोली में सामुएल कंडुलना का घर क्षतिग्रस्त कर अनाज चट कर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >