वाहन की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत

वाहन की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर थाना के बाड़ा पेट्रोल पंप के नजदीक शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बिजली कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक कुरडेग प्रखंड के खालीजोर नावापारा निवासी 50 वर्षीय सेबेस्टियन कुजूर बिजली विभाग में स्वीच बोर्ड ऑपरेटर पद पर कार्यरत था. शुक्रवार को ठेठईटांगर पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से ठेठईटांगर आ रहा था. इस दौरान बाड़ा पेट्रोल पंप के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ठेठइटांगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इधर घटना की जानकारी मिलते विद्युत विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी ठेठईटांगर थाना पहुंचे. इधर उपायुक्त कंचन सिंह भी थाना पहुंच कर मृतक के परिजनों व विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात कर दुख जताते हुए आवश्यक जानकारियां ली.

कुआं में डूबने से एक की मौत

जलडेगा. बांसजोर स्कूलटोली में कुआं में डूबने से बांसजोर पीढ़ीटोली निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पीढ़ीटोली निवासी 65 वर्षीय जुसाफ डांग (पिता- स्व इशहाक डांग) मंगलवार से ही घर से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, किंतु कुछ पता न चल रहा था. शुक्रवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने कुआं में एक शव को देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो एवं थाना प्रभारी विनय कुमार को इसकी सूचना दी. सूचना पर जिप सदस्य एवं थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को निकाला. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया. इधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >