कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के नवाटोली आम बगीचे के समीप सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल हो गये. हादसे में नवाटोली पंचायत के सुंदरा टोली निवासी 65 वर्षीय सुकेद्र प्रधान घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सुकेद्र प्रधान अपनी टीवीएस मोपेड से कोलेबिरा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर की चपेट में आकर वे घायल हो गये. घटना की सूचना पर कोलेबिरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया. चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
ट्रेलर की चपेट में आयए बुजुर्ग मोपेड सवार की हालत गंभीर
ट्रेलर की चपेट में आयए बुजुर्ग मोपेड सवार की हालत गंभीर
