रूप सज्जा प्रतियोगिता में एकलव्य दल प्रथम

रूप सज्जा प्रतियोगिता में एकलव्य दल प्रथम

सिमडेगा. वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में नवरात्र पर रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई. मौके पर विद्यालय के चारों दलों की ओर से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के रूप सज्जा कर झांकी निकाली गयी. इसमें शिवाजी दल ने रक्तबीज का वध करते हुए मां दुर्गा और मां काली के भव्य रूप का चित्रण किया गया. एकलव्य दल ने मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया. आरुणि दल की झांकी में महिषासुर का संहार करते हुए मां दुर्गा तथा माता लक्ष्मी का रूप दर्शाया गया. भरत दल की झांकी में भगवान शिव के लिए तपस्या करती हुई माता ब्रह्मचारिणी का रूप प्रस्तुत किया गया. निर्णायक मंडली द्वारा दिये गये अंकों के आधार पर विजेताओं की घोषणा हुई. कुल अंकों के आधार पर एकलव्य दल प्रथम, शिवाजी दल द्वितीय, आरुणि दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भैया-बहन को अपने अतीत और धर्म ग्रंथ से जोड़ने के लिए एक उत्तम तरीका है. कार्यक्रम में आचार्य मनोज प्रसाद, आशीष बड़ाइक, ओमप्रकाश आलोकनाथ साहू, मनोज कुमार, वेद प्रकाश, अनुज अरुण तिग्गा आचार्या श्रीमती सीमा कुमारी, चंपा मांझी, सोनिया कुमारी, टिकेश्वरी कुमारी, शांता श्रेया, शोभा बड़ाइक, प्रतिमा कुमारी नायक, ममता कुमारी, सीता देवी, प्रमिला किंडो, मीरा कच्छप, आशा मुंडा, उषा कुमारी, सरिता कुमारी, गौरी देवी, मुदित टोप्पो, दीक्षा कुमारी, रश्मि बड़ाइक, गीता कुमारी, अलका कुमारी, साधना कुमारी, रोशनी कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >