बानो. प्रखंड अंतर्गत जमताई पंचायत के जोरपोंडा गांव की एक महिला पिछले लगभग 15 वर्षों से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर पड़ी है. आर्थिक तंगी के कारण परिवार उसका समुचित इलाज नहीं करा सका महिला चल-फिर भी नहीं सकती. समाजसेवी राजेश बड़ाइक ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचायी. इसके बाद मंगलवार को केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के चिकित्सक डॉ मनोरंजन कुमार मरीज के घर पहुंचे. उन्होंने महिला की जांच की और बेहतर इलाज की व्यवस्था का आश्वासन दिया.
15 साल से बिस्तर पर पड़ी महिला की सुध ली, डॉक्टर पहुंचे घर
15 साल से बिस्तर पर पड़ी महिला की सुध ली, डॉक्टर पहुंचे घर
