सुदूर ढोंगी झरिया गांव पहुंच सुनीं समस्याएं

सुदूर ढोंगी झरिया गांव पहुंच सुनीं समस्याएं

जलडेगा. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने प्रखंड की टिनगिना पंचायत अंतर्गत सुदूर ढोंगी झरिया गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मिल उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान मुखिया कल्याण गुड़िया व पंचायत के कनीय अभियंता मौजूद थे. ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुंचने का रास्ता कच्चा है, जिससे आवागमन करने में परेशानी होती है. गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने से लोगों को संपर्क करने में परेशानी होती है. जंगलों से घिरे इस गांव में एक छोटी सरिता बहती है, जिससे सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर होती है. यहां गरमा धान की भी खेती की जा रही है और ग्रामीण बड़ी संख्या में बकरी पालन करते हैं. गांव में बिजली की सुविधा होने से सिंचाई में सहूलियत मिली है. मनरेगा के तहत कुआं मिलने से करीब डेढ़ एकड़ जमीन में सब्जी की खेती हो रही है. ग्रामीणों को अबुआ आवास, शौचालय समेत अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है. बीडीओ ने ग्रामीणों से ग्राम सभा आयोजित कर आवश्यकताओं का प्रस्ताव तैयार कर प्रखंड कार्यालय में आवेदन देने को कहा. उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान प्रशासन की ओर से किया जायेगा. बीडीओ ने ढोंगी झरिया स्थित अभियान विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां शिक्षक व छात्र उपस्थित मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >