सिमडेगा. बोलबा थाना क्षेत्र के किलसेरा गांव में आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चला कर अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. अभियान के दौरान तीन सौ किलोग्राम जावा महुआ तथा 40 लीटर अवैध रूप से निर्मित महुआ शराब जब्त करते हुए उसे नष्ट किया गया. छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण से जुड़े कुल पांच मामले दर्ज किये गये. संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. छापामारी के दौरान शराब का निर्माण व बिक्री नहीं करने की चेतवनी दी गयी . अन्यथा कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी.
तीन सौ किलो जावा महुआ व 40 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया
तीन सौ किलो जावा महुआ व 40 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया
