इचाक. थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करमटांड़ में चोरों ने दरवाजा में लगे कुंडी को तोड़ कर चोरी की घटना का अंजाम दिया. प्रधानाध्यापक महेश राम प्रभात ने बताया कि चोरों ने एमडीएम के दो क्विंटल चावल, पांच किलो दाल, चार कुर्सी, टेबल दो एवं चार सेट छोटा बेंच डेस्क चुरा ले गये. गर्मी छुट्टी होने के कारण विद्यालय बंद था, जब ग्रामीणों ने विद्यालय का दरवाजा खुला देखा तो इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी.
स्कूल से डेस्क व चावल की चोरी
स्कूल से डेस्क व चावल की चोरी
