सदन में रखी मनरेगा मजदूरों की भुगतान की मांग

सदन में रखी मनरेगा मजदूरों की भुगतान की मांग

सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सदन में सिमडेगा जिले में मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों का भुगतान अविलंब कराने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी औद्योगिक कल कारखाना नहीं है. यहां के अधिकतर लोग वन्य निवासी हैं. यहां के लोग वन उपज पर आश्रित रहते हैं. लाह, महुआ, डोरी आदि जो समयानुसार होता है, उसी से अपना जीवन व्यतीत करते हैं. यहां के गरीब तबके लोग मनरेगा पर भी आश्रित हैं. किंतु दो-दो माह से मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है. मजदूरी का भुगतान समय पर नहीं होता है, तो उन मजदूरों के बीच भुखमरी का नौबत आ पड़ती है. परिणाम स्वरूप महिला व पुरुष अन्य प्रदेशों में पलायन कर जाते हैं. उन्होंने सदन के माध्यम से मनरेगा मजदूरों का भुगतान अविलंब करने की मांग रखी. विधायक सदन के माध्यम से सरकार से जानकारी मांगी है कि कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में डिग्री का महाविद्यालय का भवन तैयार है. सुविधा युक्त भवन नहीं होने से पढ़ाई बाधित हो रही है. सरकार ने जवाब दिया है कि भवन निर्माण निगम द्वारा कराया गया है. 2025-2026 में पठन पाठन का कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >