सिमडेगा. महाशिवरात्रि पर ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमिया पंचायत स्थित कैलाश धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. कैलाश धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन व शिव मंत्रों के उच्चारण से वातावरण बना रहा. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा. मौके पर कैलाश धाम के पुजारी सुखदेव सिंह ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करायी. उन्होंने भक्तों को महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी. दूर-दराज के गांवों व पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. स्थानीय दुकानदारों और सेवा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व महाप्रसाद की समुचित व्यवस्था की गयी थी.
कैलाश धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कैलाश धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कैलाश धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़