युवाओं के भविष्य पर CM हेमंत से मिले कांग्रेस विधायक, भर्ती परीक्षा रद्द करने के फैसले पर जताया आभार

झारखंड के युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर सिमडेगा और कोलेबिरा के कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने टीडीपीएल परीक्षाओं को रद्द करने जैसे छात्र-हितैषी फैसलों के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया.

सिमडेगा. झारखंड के युवाओं और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी सहित अन्य कांग्रेसी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में युवाओं की आकांक्षाओं, छात्रों के हित और रोजगार के अवसरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की. इस दौरान 17 अगस्त को हुई विशेष कैबिनेट बैठक में छात्र एवं युवा हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया गया.

विशेष रूप से टीडीपीएल परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय को युवाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया गया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता युवाओं के विश्वास को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है. सरकार के इस फैसले से युवाओं में भरोसा बढ़ेगा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक संदेश जायेगा.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. सरकार का प्रयास है कि शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए झारखंड के युवाओं को बेहतर अवसर और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराया जाए.

ये भी पढ़ें: झारखंड की ड्रीम रोड प्रोजेक्ट्स पर केंद्र का बुलडोजर: हजारीबाग-बगोदर समेत कई बड़ी सड़कें रिजेक्ट

ये भी पढ़ें: घर पर गिरा विशाल पेड़, परिवार बाल-बाल बचा; अफसर पहुंचे तो मदद देखकर भर आयीं आंखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >