हम जो अपेक्षा अपने बच्चों से रखते हैं, उस पर खुद भी खरा उतरें : संगीता

सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

भरनो. सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला विद्या मंदिर की आचार्या संगीता देवी, सिसई विद्या मंदिर की आचार्या सरस्वती देवी व दक्षिणी भरनो पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने संयुक्त रूप से किया. आचार्या संगीता देवी ने पर्यावरण संरक्षण व कुटुंब प्रबोधन पर विचार व्यक्त किये. कहा कि हम जो अपेक्षा अपने बच्चों से रखते हैं, उस अपेक्षा पर खुद भी खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए. हम अपने बच्चों से यदि ये अपेक्षा रखते हैं कि वे मोबाइल अधिक न देखें, तो हमें भी मोबाइल का कम इस्तेमाल करना चाहिए. परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ मिल कर भोजन व भजन करना चाहिए. बच्चों को स्वस्थ भोजन व संस्कार देने की जिम्मेदारी माताओं की है. आचार्या ज्योति पांडेय ने कहा कि एक समृद्ध समाज की नींव एक शिक्षित व समृद्ध परिवार द्वारा रखा जाता है, जिसमें मुख्य रूप से घर की महिलाओं का योगदान होता है. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं से पंच परिवर्तन को अपनाने का आग्रह किया. कार्यक्रम को आचार्या सरस्वती देवी व मुखिया ललिता देवी ने भी संबोधित किया. संचालन आचार्या संयुक्ता देवी ने किया. कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय, आचार्या संयुक्ता देवी, पूनम षाड़ंगी, सरोज केशरी, सीमा देवी, सुनीता देवी, अर्चना बरवार, गुड़िया देवी, पिंकी देवी आदि की मुख्य भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >