कोलेबिरा. प्रखंड के अघरमा गांव के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली रांची रिम्स पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गये. उन्होंने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नन्हे बच्चों समेत कई लोगों की असमय मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति दें. शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में मारे गए लसिया के दोनों मृतक बच्चों का खाक-ए-सुपुर्द किया गया. जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.
सड़क हादसे में मरे बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया
सड़क हादसे में मरे बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया
