स्कॉर्पियो रोकते ही भागने लगे दो लोग, एक पकड़ाया; निकला पशु तस्करी के पुराने केस का फरार आरोपी

सिमडेगा पुलिस ने पशु तस्करी के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी मौसिम मीर उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो और नकदी भी बरामद की है.

सिमडेगा. पशु तस्करी के पुराने मामले में सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त मौसिम मीर उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से काले रंग की स्कॉर्पियो, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं.

मामला सदर थाना से संबंधित है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ से सिमडेगा के रास्ते पशुओं की तस्करी के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. डीएसपी मुख्यालय रनवीर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मौसिम मीर उर्फ टिंकू काले रंग की स्कॉर्पियो से सिमडेगा होते हुए गुमला की ओर जाने वाला है.

सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गयी. टीम ने बिरु चौक के पास वाहन की निगरानी शुरू की. इसी दौरान सिमडेगा की ओर से काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखी. पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया. वाहन रुकते ही उसमें सवार दो लोग भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया.

पूछताछ में उसने अपना नाम मौसिम मीर उर्फ टिंकू, निवासी मुरगू, थाना सिसई, जिला गुमला बताया. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से स्कॉर्पियो (जेएच 01 एफएक्स-0187), मोटरोला कंपनी का हरे रंग का मोबाइल, पोको कंपनी का हल्के आसमानी रंग का मोबाइल और 15 हजार रुपये नकद जब्त किये गये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >