बालक में संत वियन्नी लचरागढ़ व बालिका वर्ग में सोड़ा नयाटोली जीते
बालक में संत वियन्नी लचरागढ़ व बालिका वर्ग में सोड़ा नयाटोली जीते
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
बानो. प्रखंड के कोनसोदे पंचायत क्षेत्र के छोटकेतुंगा ठरकीटांड़ मैदान में प्रेरणा क्लब द्वारा आयोजित बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया सीता कुमारी उपस्थित थी. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की. प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संत वियन्नी लचरागढ़ व कोनसोदे के बीच खेला गया, जिसमें संत वियन्नी लचरागढ़ की टीम 1-0 विजयी रही. वहीं बालिका वर्ग में जोन्हाटोली और सोड़ा नयाटोली के बीच मैच खेला गया, जिसमें सोड़ा नयाटोली की टीम 2-0 से विजयी रही. बालक सीनियर वर्ग में लिटिल स्टार पोकला व जराकेल बगीचाटोली के बीच मैच खेला गया, जिसमें लिटिल स्टार पोकला की टीम 2-1 विजयी रही. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि खेल न केवल युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि समाज में भाईचारे और सकारात्मक माहौल को बढ़ाता है. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष तुरतन सुरीन, सचिव ज्योति सुरीन, कोषाध्यक्ष किरण कंडुलना, संरक्षक अभय दास गोस्वामी, सदस्य लोकेश गोस्वामी, प्रधानाध्यापक सुकरा केरकेट्टा, शंभु साहू, कृष्णा सिंह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।