हस्ताक्षर अभियान को जन-जन तक पहुंचायें : जिलाध्यक्ष

हस्ताक्षर अभियान को जन-जन तक पहुंचायें : जिलाध्यक्ष

सिमडेगा. कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. मौके पर केरसई, कुरडेग व सिमडेगा प्रखंड से आयी कई महिलाओं ने जोसिमा को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी. मौके पर जोसिमा ने कहा कि जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी ने तमाम तथ्यों और सबूत के साथ वोट चोरी का उजागर किया है. अब जरूरत है कि इन तथ्यों को हम जन-जन तक पहुंचायें, ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रही है. लगातार अनैतिक तरीकों से वोट चोरी की जा रही है. कहा कि आज महिला कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि हम वोट चोरी को लेकर देश की जनता को जागरूक करें. मौके पर जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, प्रमुख सरस्वती देवी, प्रतिमा कुजूर, अंजली, शाजदा, मुक्ता, गीता, उर्मिला केरकेट्टा आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >